NEET UG 2022 Counselling: मॉप अप राउंड के लिए उम्मीदवारों की एनआरआई लिस्ट हुई है जारी, यहाँ से करें चेक

MCC NEET UG 2022 काउंसलिंग: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2022 काउंसलिंग के लिए NRI लिस्ट जारी कर दी है।

MCC NEET UG 2022 काउंसलिंग: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2022 काउंसलिंग के लिए NRI लिस्ट जारी कर दी है। मॉप अप राउंड के लिए योग्य उम्मीदवारों की एनआरआई सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर सूची देख सकते हैं।

जारी की गई सूची के अनुसार, कुल 190 उम्मीदवार मोप अप राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मॉप अप राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2022 है। आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालयों के संस्थानों द्वारा 3 दिसंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक किया जा सकता है।

जबकि सीट आवंटन की प्रक्रिया 5 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2022 तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा और उम्मीदवार 8 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022 तक कॉलेजों या संस्थान को रिपोर्ट कर सकते हैं।

इस बीच, मॉप अप राउंड के लिए यूजी पाठ्यक्रमों के लिए राज्य काउंसलिंग 6 दिसंबर से शुरू होगी और 13 दिसंबर, 2022 को बंद होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here